फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SP Salvinder will lie detector test

सच उगलेंगे एसपी सलविंदर, होगा लाईडिटेक्टर टेस्ट

Mon, 18 Jan 2016 06:33 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
SP Salvinder will lie detector test

पठानकोट आतंकी हमले मामले में गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह का पॉलिग्राफ परीक्षण किया जाऐगा। पीटीआई के मुताबिक पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टीगेटिंग एजेंसी (एनआईए) को कोर्ट ने एसपी सलविंदर सिंह के पॉलिग्राफ परीक्षण की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


एनआईए इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि एसपी सलविंदर पठानकोट हमले मामले में कोई बात छिपा तो नहीं रहे। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एसपी सलविंदर सिंह के पॉलिग्राफ परीक्षण की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन

एनआईए को एसपी पर था शक

SP Salvinder will lie detector test

गौरतलब है कि पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले से एक रात पहले आतंकियों ने गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह की महिंद्रा एसयूवी कार समेत उन्हें अगवा कर लिया था और बाद में उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ दिया था।

एनआईए को शक है कि सलविंदर कोई बात छिपा रहे हैं जिसकी पुष्टि करने के लिए वह उनका पॉलिग्राफ परीक्षण करना चाहती है। अगवा किए जाने को लेकर सलविंदर ने कहा था की वह पठानकोट में स्थित एक मजार पर हमेशा मत्था टेकने जाते हैं।

वहां वापस लौटते वक्त आतंकियों ने उन्हें उनकी कार समेत अगवा कर लिया था। वहीं मजार की देखरेख करने वाले सोमराज का कहना है कि उन्होंने सलविंदर को 31 दिसंबर की रात पहली बार देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed