फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp nominee held at igi airport after bullet found in baggage

सपा नेता एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2014 09:00 AM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
sp nominee held at igi airport after bullet found in baggage

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और बिजनौर से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े शहनवाज राणा को बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान राणा के हैंडबैग से लाइसेंसी पिस्टल का कारतूस मिला था। मामला जमानती धाराओं में दर्ज होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया, जिसके बाद वह दुबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सपा नेता ने अपने रसूख का इस्तेमाल करना चाहा लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।

बैग से मिला पिस्टल का कारतूस

sp nominee held at igi airport after bullet found in baggage

मुजफ्फरनगर के व्यवसायी और बसपा से विधायक रह चुके शहनवाज राणा इस बार बिजनौर से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े हैं। बिजनेस के सिलसिले में उनको दुबई जाना था।

वह मुजफ्फरनगर से बृहस्पतिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। वहां चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के सबइंस्पेक्टर को उनके हैंडबैग से .380 बोर पिस्टल का कारतूस मिला।

एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कारतूस राणा की लाइसेंसी पिस्टल का है, जिसका लाइसेंस उत्तर प्रदेश से लिया गया है और वह उत्तर प्रदेश में ही मान्य है।

आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज

sp nominee held at igi airport after bullet found in baggage

सपा नेता ने पूछताछ में बताया कि कारतूस उनके हैंडबैग में गलती से आ गया था। पुलिस ने राणा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है। सपा नेता को करीब तीन से चार घंटे एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

"राणा के हैंडबैग से एक कारतूस मिला था, जो लाइसेंसी पिस्टल का था। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।"
---मो. इरशाद हैदर, डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed