फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sp mp slams akhilesh mulayam on

'अपराधियों की मदद करते हैं मुलायम सिंह'

Sat, 18 Jan 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jan 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sp mp slams akhilesh mulayam on

समाजवादी पार्टी के कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह भाजपा में ही हैं। पार्टी में शामिल होने की बस औपचारिकता बाकी है।

विज्ञापन


जिस दिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कहेगा वह संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


सपा में शामिल होना भूल
उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं भाजपा छोड़ना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। वह सुना करते थे कि मुलायम सिंह जो कहते हैं करते हैं। वे अपनी जुबान के पक्के हैं, पर सपा में जाने पर दोनों बातें झूठी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया की कथनी और करनी में भेद है। वहां चरण-वंदना करने वाले की पूछ होती है। वह यह नहीं कर सकते इस नाते वहां जाने के थोड़े दिन बाद ही मतभेद उजागर होना शुरू हो गया।

अपराधियों के संरक्षक हैं मुलायम

उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव अपराधियों के संरक्षक हैं। वह वसूलों से समझौता नहीं कर सकते यही कारण है कि सपा में रहते हुए न तो कभी मुलायम का पैर छुए और न ही आजम खां से हाथ मिलाए।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, पर थोड़े दिन बाद ही उम्मीदें टूट गई। इस सरकार में जितने अपराध हो रहे हैं अब तक के इतिहास में नहीं हुआ।


उन्होंने जब जन विरोधी कार्यों पर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू किया तो खटास भी बढ़नी शुरू हो गई। मुझे महसूस होने लगा कि किसी स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए यह जगह नहीं है।

उनको भी माफिया और बाहुबली कहने के सवाल पर कहा कि उनके ऊपर दो मुकदमे हैं। एक राम जन्म भूमि से संबंधित है जबकि दूसरा सपा विधायक पंडित सिंह की तरफ से दर्ज कराया गया है। जो लोग इस तरह की बात करते हैं उन्हें सच्चाई मालूम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed