फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp mla's son got two degree in one year

यूपी गजब है! सपा विधायक के बेटे को सालभर में 2 डिग्री

Thu, 29 Oct 2015 01:11 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
sp mla's son got two degree in one year

फैज-ए-आम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के पुत्र सारिक मोहम्मद पर चौधरी चरण सिंह विवि ने भी असीम अनुकंपा की है। नियमों को तोड़-मरोड़ कर इसी कॉलेज में बतौर शिक्षक नियुक्ति पाए सारिक को सीसीएसयू ने एक ही साल में दो-दो डिग्री दे दी। जिस साल उन्होंने बीएड किया, उसी साल उन्होंने एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

विज्ञापन


हैरत की बात यह कि दोनों ही कक्षाओं का एनरॉलमेंट नंबर एक ही है, पर यह गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई। दोनों मार्कशीट की छायाप्रति के साथ इस बाबत मंडलायुक्त से शिकायत की गई तो साथ ही हाईकोर्ट में भी इस प्रकरण को रखा जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा प्रकरण
फैज-ए-आम इंटर कालेज में 24 मई को चार अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 14 जून को इंटरव्यू आमंत्रित किए गए। संस्था अल्पसंख्यक है, इसलिए प्रबंध समिति ने ही इंटरव्यू के बाद नियुक्ति कर दी। नियमानुसार उप्र इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत ही नियुक्ति की जानी थी, पर खेल हो गया। अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर सिवालखास से सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के पुत्र सारिक मोहम्मद की नियुक्ति कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम मोहम्मद इसी कॉलेज में प्रधानाचार्य भी हैं। अधिनियम के अध्याय तीन, सेवा की शर्तों में क्रम संख्या चार पर साफ लिखा है कि कोई भी अध्यापक जो प्रबंध समिति के किसी सदस्य या प्रधानाध्यापक या आचार्य का संबंधी है, संस्था में अस्थायी अथवा स्पष्ट रिक्त स्थान पर नियुक्त नहीं होगा। इसमें संबंधियों की भी व्याख्या दी गई। इस प्रकरण पर तनसीर अहमद, आरिफ की याचिका पर हाईकोर्ट ने डीआईओएस को एक माह में इसका निस्तारण करने के आदेश दिए थे।

अब कागजों पर उठे सवाल

sp mla's son got two degree in one year

अब सारिक के जो दस्तावेज पेश किए गए, उसके मुताबिक सारिक ने वर्ष 2010 में सीसीएसयू के चौधरी बसीर खान महाविद्यालय हर्रा से बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण की। एनरॉलमेंट नंबर  0913548 है। वर्ष 2010 में ही सारिक ने फैज-ए-आम डिग्री कालेज से एमए इतिहास प्रथम वर्ष की परीक्षा प्राइवेट रूप में उत्तीर्ण की। याचिका के वादी ने इस मामले को हाईकोर्ट में रखने की बात कही है। साथ ही दोनों मार्कशीट की प्रति कमिश्नर एवं डीआईओएस को भी भेजी हैं।

यूजीसी के नियम कहते हैं कि एक साल में दो डिग्री कोर्स में रेग्युलर या प्राइवेट एक साथ दाखिला नहीं लिया जा सकता है। सर्टिफिकेट कोर्स के साथ डिग्री ली जा सकती है। हैरत की बात यह भी है कि एक ही एनरॉलमेंट नंबर पर दोनों दाखिले लिए गए। फिर क्यों रजिस्ट्रेशन के समय ही विवि प्रबंधन ने इस गलती या गड़बड़ी को नहीं पकड़ा।

'लेट होने के कारण बीएड का वर्ष 2009 का सेशन जीरो हो गया था। इसी कारण वर्ष 2010 में विवि ने यह परीक्षा संपन्न कराई। केवल मैँ ही नहीं बल्कि अन्य सभी छात्रों का उस साल यही हुआ था। कुछ लोग लगातार फर्जी शिकायतें कर रहे हैं और कोई बात नहीं है। मेरे सभी दस्तावेज सही हैं।'
- सारिक मोहम्मद, अध्यापक, फैज- ए-आम इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed