फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SP MLA Gulam Mohammad's Daughter poison.

सपा विधायक की बेटी को दिया जहर, दहेज की थी डिमांड

Sun, 26 Jul 2015 01:50 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Gulam Mohammad's Daughter poison.

पांच करोड़ रुपये और वैगन-आर कार न मिलने पर सिवालखास से सपा विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी फातिमा को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


इस मामले में आरोपी पति कुंवर अजहर और ससुर कुंवर अयूब अली (रालोद नेता) समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ देहली गेट थाने में केस दर्ज कराया गया है। उधर, पीड़िता छीपी टैंक स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। सपा नेताओं के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन


मोहल्ला कोठी अतानस निवासी विधायक गुलाम मोहम्मद के बेटे शारिक मोहम्मद ने शनिवार को देहली गेट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन फातिमा का निकाह 24 नवंबर 2014 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित 63 जयपुरिया एन्कलेव कौशांबी निवासी कुंवर अजहर के साथ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

SP MLA Gulam Mohammad's Daughter poison.

आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच करोड़ रुपये तथा वैगन-आर कार की मांग पूरी न होने पर फातिमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। फातिमा से कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि इसी के चलते शुक्रवार को ससुरालियों ने फातिमा को जान से मारने की नीयत से जहर खिला दिया।

सूचना मिलने पर विधायक का परिवार गाजियाबाद पहुंचा और वहां से फातिमा को मेरठ लाकर छीपी टैंक स्थित चौरसिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर देहली गेट दीपक त्यागी ने बताया कि शारिक की तहरीर पर आरोपी पति कुंवर अजहर, कुंवर अयूब अली (ससुर), शाहिन (सास), आयशा (ननद) और ददिया ससुर मसरूर को नामजद किया गया है। केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

ये धाराएं लगाईं
जानलेवा हमला (307), महिला उत्पीड़न (498ए), 3/4 दहेज अधिनियम, जहर खिलाना (328), जान से मारने की धमकी देना (506) और मारपीट करना (323) लगी हैं।

एसएसपी डीसी दूबे के मुताबिक विधायक गुलाम मोहम्मद के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। घटनास्थल कौशांबी गाजियाबाद का बताया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed