फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sp mla fight with security officers in azamgarh polling booth

बूथ में घुसकर सपा विधायक की गुंडई, जवानों से हाथापाई

Tue, 13 May 2014 11:16 AM IST
Updated Tue, 13 May 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Sp mla fight with security officers in azamgarh polling booth

मतदान केंद्र में जबरदस्ती घुसने तथा सेना के जवान से हाथापाई करने पर सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अभय नारायण पटेल के खिलाफ सोमवार को रौनापार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य बूथ पर दबंगई दिखाने पर सेना के जवानों ने विधायक के पुत्र को बैठा लिया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला को मतदान केंद्र बनाया गया था। बूथ संख्या 37, 38 पर मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ।

विज्ञापन

बूथ के भीतर घुस गए सपा एमएलए

Sp mla fight with security officers in azamgarh polling booth

सुबह नौ बजे के करीब बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए कतार में खड़े थे। तभी सपा विधायक अभय नारायण पटेल अपने लाव- लश्कर के साथ वहां पहुंचे और बगैर किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए सीधे बूथ के भीतर घुस गए।

मौजूद लोगों का आरोप है कि विधायक पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को उकसाने लगे। मामला बिगड़ते देख ड्यूटी पर मौजूद आईटीबीपी के सहायक सेनानी विजय सिंह और एसआई सुरेंद्र लाल ने उन्हें बाहर निकलने को कहा।

जवानों से भ‌‌िड़े सपा नेता

Sp mla fight with security officers in azamgarh polling booth

इस पर वे इन दोनों जवानों से भिड़ गए। उन्हें अपशब्द कहते हुए देख लेने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान जवान और विधायक के बीच हाथापाई भी हो गई।


मामला बढ़ते देख दूर खड़े अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस के जवान वहां पहुंच गए। जवानों ने विधायक को खदेड़कर बाहर निकाला। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। दूसरी तरफ विधायक अभय नारायण पटेल का पुत्र रौनापार थाने के उर्दिहां गांव में बने बूथ पर वोट डालने पहुंचा।

वह बगैर लाइन में लगे भीतर जाने लगा। लोगों के विरोध करने पर विधायक का पुत्र यशपाल दबंगई पर उतर आया। मामला बिगड़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे बैठा लिया।

विज्ञापन

नेता के ख‌िलाफ मामला दर्ज

Sp mla fight with security officers in azamgarh polling booth

थानाध्यक्ष रौनापार लल्लू सिंह ने बताया कि आईटीबीपी के सहायक सेनानी विजय सिंह की तहरीर पर सपा विधायक अभय नारायण पटेल व समर्थकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधायक के पुत्र को हिरासत में लिया गया था, बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed