फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp likely to change in 24 ls candidates

जासूसी के बाद 24 के टिकट काटेंगे नेताजी

Fri, 18 Oct 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
sp likely to change in 24 ls candidates

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने के लिए हर जोड़-तोड़ करने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह अपनी ही पार्टी में जासूसी करा रहे हैं और इस आधार पर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार भी बदल रहे हैं।

विज्ञापन


अंदरूनी तौर पर मुलायम सिंह को पार्टी के लोकसभा चुनाव में कई सीटें गंवाने की जानकारी मिली है। इस आधार पर पार्टी जल्द ही 24 उम्मीदवारों को बदल सकती है।

पार्टी को जानकारी मिली कि राज्य में 80 लोकसभा सीटों में से उसे केवल 15 सीटों पर जीत मिलेगी। इसके बाद से
अब तक 77 उम्मीदवारों में से 26 को बदल जा चुका है। रामपुर, अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों की घोषणा किया जाना बाकी है।

ये बदलाव जल्द ही हो सकते हैं। मुलायम सिंह यादव अपनी ही पार्टी के विभिन्न नेताओं को चुनाव क्षेत्र में गुप्त रूप से भेजकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उम्मीदवार की इलाके पर पकड़ का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसी आधार पर टिकट का बंटवारा हो रहा है।
विज्ञापन


नरमी नहीं दिखाएंगे मुलायम
इन नेताओं ने अपना प्रतिक्रियाओं में कहा है कि सपा अधिकतर सीटें खो सकती है। इसमें लखनऊ को भी शामिल किया गया है। लखनऊ डिविजन में नौ सीटें जिनमें अभी सपा की केवल दो ही सीटें हैं लेकिन उनके भी बने रहने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता के अनुसार बड़े बदलाव करने ही होंगे। समय पर सबकुछ नहीं छोड़ा जा सकता। जो उम्मीदवार मजबूत पकड़ नहीं रखता है उसके बदले दूसरे उम्मीदवार का लाया जाएगा। मुलायम सिंह पहले ही नरमी न दिखाने की बात कह चुके हैं।

मोदी फैक्टर भी बना वजह
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन बदलावों के पीछे मोदी फैक्टर भी जिम्मेदार है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा को यूपी में फायदा मिल सकता है।

सपा इसी का तोड़ निकालने की कोशिश कर रही है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर सपा मोदी के चलते रणनीति बदलने से इनकार कर रही है और उन्हें कोई चुनौती नहीं मानती।


लेकिन पार्टी ऑफिस में रोजाना होनी वाली बैठक कुछ और ही कह रही हैं। पिछले 10 दिनों में छह उम्मीदवार बदले जा चुके हैं।

एक मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सलाह दी थी कि संत कबीर नगर से बसपा सांसद कौशल तिवारी के मुकाबले केवल यादव उम्मीदवार ही जीत सकता है। इसके बाद यहां से अब्दुल कलाम की जगह पूर्व सांसद बालचंद्र यादव को टिकट दे दिया गया। बाराबंकी, आगरा, हाथरास, लालगंज सीटों पर नए चेहरे लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed