फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leaders is uncivilised says amar singh

बेलगाम पहलवान हैं सपा नेताः अमर सिंह

Fri, 06 Dec 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Dec 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
sp leaders is uncivilised says amar singh

एक समय समाजवादी पार्टी का सबसे चमकदार चेहरा रहे अमर सिंह ने सपा के नेताओं पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल में हुए कार्यक्रम में पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास तो हो जाए लेकिन कुछ पार्टियों के पहलवान सांसद संसद के बीचो-बीच आकर पहलवानी करने लगते हैं।

पहले इशारे में यह बात कहने वाले अमर सिंह तब खुलकर सपा के नेताओं को पहलवान कहने लगे जब माकपा की वृंदा करात ने कहा कि वह भी उसी पार्टी में थे और पहलवानी किया करते थे।

विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि हां मैंने पहलवानी की है। खूब जमकर की है। लेकिन मैने सही समय पर उस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया जहां सिर्फ बेलगाम पहलवान भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि मैं इस बात को लेकर अपनी पीठ थपथपा सकता हूं कि मैने सही समय पर सही फैसला लिया। अब इस बात का मुझे कोई मलाल नहीं।

इसी कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर अमर सिंह और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भाजपा में नरेंद्र मोदी की जगह भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed