{"_id":"084de2dbe811c667693c5748a3496e67","slug":"sp-leader-patanjali-bhardwaj-sentenced-life-term-in-murder-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और उसके भाई को मृत्युदंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सपा नेता और उसके भाई को मृत्युदंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट शैलेश्वर नाथ सिंह ने चचेरे-तहेरे दलित भाइयों की हत्या के मामले में मंगलवार को सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंतजलि भारद्वाज, उनके भाई वशिष्ठ भारद्वाज को फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही पंतजलि के दो बेटों राहुल और वरुण को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
आठ जनवरी, 2005 को विकास खंड म्याऊ में सहकारी समितियों के संचालक चुनाव के नामांकन के दौरान अशोक (28) और अरवेंद्र (26) की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में शनिवार को कोर्ट ने उक्त चारों के अलावा पतंजलि के एक और बेटे विकास भारद्वाज को दोहरे हत्याकांड का दोषी करार दिया था। विकास भारद्वाज के फरार होने की वजह से उसे सजा नहीं सुनाई जा सकी।
विज्ञापन
स्पेशल जज ने प्रत्येक दोषी पर 6.60-6.60 लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। कोर्ट ने जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने जुर्माने की रकम में से दोनों मृतकों के आश्रितों को 12 लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।
विज्ञापन