गैंगरेप पर नरेश अग्रवाल ने क्या कह दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ यूपी सरकार राज्य में बढ़ते अपराधों और रेप की घटनाओं को लेकर पहले ही जनता और विपक्षी दलों के निशाने पर है, वहीं दूसरी तरफ खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता विवादित बयान देकर सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
सबसे पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यह कहकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था कि रेप के मामलों में लड़कों से गलती हो जाती है, इसके लिए उन्हें फांसी पर नहीं लटकाया जाना चाहिए।
इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी बढ़ते अपराध के सवाल पर यूपी की तुलना दूसरे राज्यों से कर अपना पल्ला झाड़ते रहते हैं।
अब गैंगरेप के एक मामले को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने बेहद विवादित बयान दिया है। उनके बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।
रेप मामले को लेकर क्या बोले नरेश अग्रवाल?
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच समाजवादी पार्टी के नेता ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है।
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने रेप पीड़िता के अपहृत होने के दावे को यह कहकर खारिज कर दिया कि एक गाय के बछड़े को भी जबरदस्ती नहीं ले जाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि वह पीड़िता के बयान पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन बस इतना कहना चाहते हैं कि किसी का अपहरण करना आसान नहीं है।
बदायूं में हुआ था महिला से गैंगरेप
बदायूं में हाल ही में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों में एक पुलिस अधिकारी का बेटा भी है।
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पीड़िता अपने घर से दवाइयां लेने गई थी, इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। शनिवार को उनसे छूटने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई।
नरेश अग्रवाल ने यह आरोप भी लगाया कि लोग केवल यूपी में हो रहे अपराधों को देख रहे हैं, जबकि शेष भारत का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है।