फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader mulayam singh yadav declared assets

मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में आया होश उड़ाने वाला उछाल

Sat, 05 Apr 2014 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
sp leader mulayam singh yadav declared assets

चुनावी मौसम शबाब पर है और नेताओं ने पर्चा दाखिल करना शुरू कर दिया। नामांकन भरते वक्त सभी की निगाहें दो चीजों पर खास तौर से रहती है। पहला, नेताओं की संपत्ति-जायदाद और दूसरा, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर।

विज्ञापन


हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पर्चा दाखिल किया और उसके बाद आइटम गर्ल राखी सावंत की संपत्ति ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद बारी आई मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी और उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की। गुरुवार को भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन की सौ करोड़ से ज्यादा संपत्ति ने चौंका दिया।
विज्ञापन


अब बारी है सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की, जिन्होंने मैनपुरी से पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्र के साथ चुनाव अधिकारी को संपत्ति का जो ब्योरा दिया गया है, वो हैरान करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में नौ गुना इजाफा

sp leader mulayam singh yadav declared assets

अपने गृह जिले मैनपुरी और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए आजमगढ़ से लड़ रहे मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में पिछले दस साल में करीब नौ गुना उछाल आया है।

दस साल पहले 2004 के लोकसभा चुनाव के वक्‍त उन्होंने जो ब्योरा मुहैया कराया था, उसके हिसाब से उनके पास 1 करोड़ 15 लाख रुपए के करीब संपत्ति थी।

इसके पांच साल बाद 2009 में जब वो चुनाव लड़े, तो इस संपत्ति में जो उछाल आया, उसने कोई हैरानी पैदा नहीं की। 2009 में उन्होंने पर्चा दाखिल करने के वक्‍त बताया कि उनके और पत्नी के पास कुल 2 करोड़ 23 लाख रुपए की संपत्ति है।

13 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

sp leader mulayam singh yadav declared assets

लेकिन पांच साल पहले की तुलना में मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में इस बार काफी उछाल आ गया है। उन्होंने अपने और पत्नी की संपत्ति के ब्योरे में 13 करोड़, 25 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है।

मुलायम सिंह ने अपने पास 9,11,47,346 रुपए की संपत्ति और पत्नी साधना के पास 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बताई है। उनकी पत्नी साधना यादव के पास लग्जरी कार और 1.93 करोड़ रुपए के आभूषण भी हैं।

शपथ पत्र के अनुसार मुलायम सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है और न ही कोई मामला अदालत में चल रहा है। ऐसे में, इस मोर्चे पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

साधना यादव की संपत्ति का ब्योरा

sp leader mulayam singh yadav declared assets

मुलायम सिंह यादव के पास 77 हजार रुपए नगद हैं, जबकि बैंक में उनके 1 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा रकम मौजूद है। इसके अलावा गैर बैंकिंग संस्‍था में उनके पास 1 लाख रुपए से कुछ ज्यादा रकम है।

इसके अलावा 8 लाख रुपए की अन्य संपत्ति है, 7 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाली खेती की जमीन और 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की गैर-खेती जमीन और भवन शामिल हैं।

मुलायम सिंह यादव ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी साधना यादव का भी ब्योरा भी मुहैया कराया है। और उनकी संपत्ति में उछाल दर्ज किया गया है।

नेताजी की पत्नी के पास टोयोटा कार

sp leader mulayam singh yadav declared assets

सपा सुप्रीमो की पत्नी साधना यादव की जायदाद का ब्योरा भी मुहैया कराया गया है। उनके पास 28 हजार रुपए की नगदी है। साथ ही बैंक और वित्तीय संस्‍थाओं में 8 लाख रुपए से ज्यादा रुपए है।

साधना यादव के पास टोयोटा कार है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के गहने हैं। साथ ही करीब इतनी ही रकम का एक भवन है।

उनके पास फर्नीचर बताया गया है, जिसके दाम 80 हजार रुपए से ज्यादा है। मुलाय‌म सिंह यादव इन दिनें धुआंधार प्रचार कर रहे हैं, ताकि उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बचा सके।

डिंपल के पास 9, अखिलेश के पास 18 करोड़

sp leader mulayam singh yadav declared assets

इससे पहले उनकी पुत्रवधु और कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें बताया गया कि वो करीब नौ करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उनके मुख्यमंत्री पति अखिलेश यादव के पास 18 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है। सपा मुखिया मुलायम सिंह की बहू डिंपल के पास कार और फोन नहीं है।

डिंपल यादव की चल संपत्ति 2,25,48,626 रुपए और अचल संपत्ति 6,84,71,091 रुपए की है। उनके पति यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास करीब 18 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है।

अखिलेश व डिंपल के हिस्से में 24191 वर्ग फुट का 1-ए विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में आवासीय भवन है, जो 8000 वर्गफुट में निर्मित है। इसके अलावा 10100 वर्ग फुट में वाणिज्यिक भवन है। पति अखिलेश के हिस्से में इटावा में 14.225 एकड़ जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed