फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader found dead in hotel.

होटल में मिला सपा नेता का खून से लथपथ शव

Mon, 17 Nov 2014 11:36 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
sp leader found dead in hotel.

सपा के पूर्व विधायक अनार सिंह का खून से लथपथ शव रविवार सुबह यूपी में एटा के होटल शिखर के एक कमरे में मिला। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी, छत पर गोली का निशान था। मौके पर मिले पत्र में पूर्व विधायक ने आसार खां, रिहान फारूख, आदित्य रंजन सिंह, श्रीकांत, बीडी त्रिपाठी के  बारे में लिखा है कि ‘इन लोगों ने मुझे बर्बाद कर दिया। ऐसे चक्रव्यूह में फांस लिया, मैं बहुत दुखी होकर जा रहा हूं। सीबीआई जांच होनी चाहिए’। पुलिस इसे सुसाइड नोट मानते हुए आत्महत्या की घटना मान रही है तो पूर्व विधायक के भाई सर्वेश कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मूलरूप से कासगंज के गांव रानामऊ निवासी पूर्व विधायक अनार सिंह दिवाकर वर्तमान में बसंत कुंज, दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे थे। वह 2002 में सपा से जलेसर विधानसभा से विधायक रहे थे। इस समय सपा के प्रदेश सचिव भी थे। शनिवार सायं करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से एटा पहुंचे और होटल शिखर के कमरा नंबर 403 में ठहरे। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सुबह करीब छह बजे वेटर मोनू उन्हें चाय देने गया था, उस समय वह बेड पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे। उन्होंने वेटर को एक पर्चा व कुछ चेक  देकर कहा था कि इन्हें प्रधान हसन को दे देना। इसी बीच किसी का फोन आ गया और बात करने लगे। वेटर बाद में नाश्ता लेकर गया तो घटना का पता चला। मौके पर मिले पत्र में बैंक आफ बड़ौदा की संभालखा शाखा से 350 करोड़ रुपये के लोन, बैंक खातों की गारंटी का जिक्र है। निजामुद्दीन वेस्ट स्थित एक प्लाट की रजिस्ट्री कराने और उसका पैसा नहीं देने का भी जिक्र है। बेटे मोहित ने इस पत्र की हैंड राइटिंग अनार सिंह की होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक की पत्नी उषा देवी ने एडीएम को एक शिकायत की थी और कहा था कि उन्होंने गांव रानामऊ की गाटा संख्या 408 की भूमि स्टेडियम बनाने के लिए शासन को दान दी थी। इस जमीन पर पीएनबी की चाणक्यपुरी शाखा से लोन ले लिया गया। शिकायत में श्रीकांत श्रीवास्तव निवासी अंसल चेंबर, आदित्य रंजन सिंह, मैनेजर एचके अरोरा, दीपक अरोरा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी।  एसएसपी एसके वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के कई लोगों पर करोड़ों रुपये थे उधार

sp leader found dead in hotel.

पूर्व विधायक अनार सिंह दिवाकर की मौत की खबर जिसने भी सुनी वह मौके पर पहुंच गया। उनके करीबी इसे हत्या ही बता रहे थे। बताते हैं कि अनार सिंह के शहर के कई लोगों पर करोड़ों रुपये उधार थे। जिस होटल में उनका शव मिला, उसके मालिक पर भी उधारी का काफी रुपया बताया जा रहा है। देर शाम पत्नी व बेटे भी एटा पहुंच गए।

पूर्व विधायक अनार सिंह के दामाद संतोष कुमार ने बताया कि वह हमेशा परिवार को बिजनेस से अलग रखते थे और ज्यादातर किसी भी बिजनेस की जानकारी परिवार को नहीं देते थे। डाटा एकाउंट के बारे में उनके करीबी जो दिल्ली में रहते हैं उनके आने के बाद ही पूरी तरह मालूम पड़ेगा। बताते हैं कि अमांपुर निवासी चालक अबले हसन उनके साथ हर समय रहता था, मगर दिवाली की छुट्टी के बाद से नहीं पहुंचा। जो चालक पूर्व विधायक को होटल पर छोड़ने आया था वह घटना के बाद से गायब है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक पर 12 करोड़ रुपये का कर्ज भी बताया जा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने खाते से रुपये भी निकाल लिए थे। इसके चलते भी आत्महत्या कर ली गई हो। वह जब भी कासगंज आते थे तो भांजे प्रेमपाल से पहले मिलते थे, मगर शनिवार को प्रधान अकील से ही मिले। इस बात की भांजे को भनक तक नहीं लगी है। बताते हैं कि प्रधान पूर्व विधायक के काफी करीबी भी हैं। दो बेटी नीलम, भावना जो जापान में रहती हैं उनसे मिलने के बाद वह कुछ दिनों पहले ही जापान से लौटे थे। इधर, बताते हैं कि सुसाइड नोट में लिखा है कि दिल्ली में मृतक पूर्व विधायक का बी-1 फ्लैट की रजिस्ट्री आरोपी आशार खान ने अपनी भाभी के नाम करा ली थी जिसका पैसा भी नहीं दिया गया। यह बात देशराज को मालूम है, इन्होंने जो किया वह सारी बात सीए साहब को मालूम है। सुसाइड नोट रात 12 बजे लिखा गया है।

पत्नी ने की थी एडीएम से शिकायत

sp leader found dead in hotel.

पूर्व विधायक अनार सिंह दिवाकर की पत्नी ऊषा देवी ने गत 28 अक्तूबर को एडीएम कासगंज को शिकायत की थी। उसमें लिखा था कि कासगंज में स्टेडियम बनवाने को लेकर उन्होंने गाटा संख्या 408 दान में राज्यपाल को रजिस्ट्री करके की थी। उस जगह पर दिल्ली के कुछ लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक चाणक्यपुरी से करोड़ों का लोन करा लिया था। बाद में मेरी खुद की जमीन 423, 426 गाटा संख्या पर भी लोन ले लिया है। यह बात उन्हें मालूम हुई जब उनके पास बैंक से नोटिस आया है। उन्होंने एडीएम से जांच की मांग की थी।

रात की सीसीटीवी फुटेज भी गायब
होटल में रात की सीसीटीवी फुटेज भी गायब कर दी गई है। बताते हैं कि रात में पूर्व विधायक अनार सिंह के कमरे में अन्य लोग भी पहुंचे थे। उनके साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर बात हुई थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज पाने में जुटी है।   

कई नेता पहुंचे घटनास्थल पर
घटना की जानकारी पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, अजय यादव, अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य सहित कई बड़े नेता मौके पर पहुंच गए।

होटल सील, मैनेजर व कर्मचारी हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल के मैनेजर सहित सभी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एक घंटे के अंदर होटल में ठहरे सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। होटल के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों का फोर्स व पीएसी को तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed