फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SP leader demand nominate Yakub Memon's widow as Rajya Sabha MP

सपा नेता की मांग, याकूब की पत्नी को राज्यसभा भेजो

Sat, 01 Aug 2015 09:56 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
SP leader demand nominate Yakub Memon's widow as Rajya Sabha MP

याकूब मेमन की फांसी को लेकर हो रहा सियासी बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने ऐसी मांग कर दी कि एक और नया सियासी तूफान आ सकता है।

विज्ञापन


दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद फारूख शेख घोसी ने याकूब मेमन की पत्नी को राज्य सभा सांसद बनाने की मांग कर डाली है। इस बावत उन्होंने बकायदा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद फारुख घोसी ने याकूब मेमन की पत्नी राहीन मेमन को राज्य सभा सांसद बनाने की मांग की है। वहीं उनके इस बयान से नाराज पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब के परिवार को बताया निर्दोष

SP leader demand nominate Yakub Memon's widow as Rajya Sabha MP

मोहम्मद फारूख शेख घोसी महाराष्ट्र इकाई में समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। घोसी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने याकूब मेमन को भले ही फांसी दी जा चुकी है लेकिन उसका परिवार पूरी तरह से निर्दोष हैं। उसकी पत्नी और बेटी निर्दोष हैं।

कहा कि उनकी मांग है कि याकूब की विधवा को राज्य सभा सांसद बनाया जाए। इस संबध में उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिख कर मांग की है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पत्र लिखने का यह सही समय नहीं है लेकिन वे अपनी मांग पर कायम हैं। बता दें कि 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट हमले के आरोपी याकूब मेमन को बीते 31 जुलाई को नागपुर जेल में फांसी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed