फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader beaten to police constable

सपा नेता की दबंगई, गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही को पीटा

Sun, 04 Oct 2015 11:28 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
sp leader beaten to police constable

सपा नेता और उनके करीबियों की दबंगई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर फिर एक नेता ने हरथला में सरेराह सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सिपाही का कसूर बस इतना था कि उसने सपा नेता से बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा था। जिसपर वह भड़क गया और सिपाही से बदसलूकी की। हंगामा होने पर अन्य पुलिस वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद सपा नेता और उसकी गाड़ी को पुलिस वाले हरथला चौकी ले आए। लेकिन यहां से सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी को निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या था मामला

sp leader beaten to police constable

सिविल लाइंस के काजीपुरा में रहने वाले शुएब मलिक सपा के पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रकोष्ठ में विधानसभा अध्यक्ष हैं। शनिवार दोपहर शुएब मलिक अपने पिता मो. मोबीन के साथ महागर आए थे। काम निपटाने के पिता पुत्र घर लौट रहे थे।

सपा नेता की इंडिगो कार हरथला सब्जी मंडी पहुंची तो मो. मोबीन कार से उतर गए और अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने लगे। जबकि शुएब मलिक कार में ही बैठे रहे। बीच सड़क पर खड़ी कार की वजह से हरथला में जाम लग गया था। जानकारी पर पिकेट के सिपाही संजीत कुमार और होमगार्ड बल्लू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठे शुएब से गाड़ी साइड करने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद सिपाही ने शुएब से बाहर निकलने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

इसके बाद सिपाही मोबाइल से शुएब की गाड़ी का वीडियो बनाने लगा। इस पर शुएब भड़क गया। कार से नीचे उतरकर उसने उसने सिपाही का मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंक दिया। उसके साथ मारपीट की और वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। खबर मिलने पर सपा नेता के साथी और परिवार के लोग पहुंच गए। सिपाही ने भी कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और सपा नेता और उसकी कार को हरथला चौकी में ले आए। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह पहुंच गए। उन्होंने सिपाही से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घनघनाता रहा इंस्पेक्टर का मोबाइल

sp leader beaten to police constable

सपा में पिछला वर्ग कल्याण प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष को बचाने के लिए बड़े नेताओं ने भी इंस्पेक्टर को कॉल की। उन्होंने मामले में समझौता कराने के लिए इंस्पेक्टर पर दबाव बनाया। लेकिन सिपाही समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की।  

घटना के बाद पुलिस पिता-पुत्र को थाने ले आई थी। इसके बाद चौकी पर भीड़ जुट गई थी। खबर मिलने पर हरथला में रहने वाले सपा नेता के भाई भी चौकी में पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस वालों को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद पिता पुत्र कार लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भी चौकी पहुंच गए थे। उन्होंने सिपाही और होमगार्ड से पूछताछ की। जब सिपाही समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ था तो इंस्पेक्टर ने पुलिस की टीम को काजीपुरा में दबिश देने को कहा। पुलिस ने काजीपुरा में दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed