फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader azam khan controversial speech on paris attack

पेरिस हमले पर आजम खान ने दिया विवादित बयान

Mon, 16 Nov 2015 09:55 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
sp leader azam khan controversial speech on paris attack

अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता व सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक और विवादित बयान दिया है। अपने इस बयान से वे राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


इस बार आजम खान ने पेरिस में हुए हमलों को लेकर बयान दिया है। आजम खान ने पेरिस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह हमले एक्शन का रिएक्शन हैं।

खान ने यह भी कहा कि दुनिया के सुपर पॉवर देशों को यह समझ लेना चाहिए कि रिएक्शन कहां से हो रहे हैं, और इसी तरह रिएक्शन होते रहे तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आजम ने गिनाए पेरिस हमले के कारण

sp leader azam khan controversial speech on paris attack

यही नहीं आजम खान ने पेरिस हमले के कारण भी गिनाए। खान ने पेरिस हमलों की निंदा करते हुए कहा कि फ्रांस की राजधानी पेरिस हमले निहायत गलत है, लेकिन अमेरिका और रूस द्वारा अरब देशों के तेल के कुंओं पर कब्जा करने के लिए किए गए हमलों में बेगुनाहों का कत्लेआम किया गया यह भी पेरिस हमलों के जितना ही निंदनीय है।

आजम ने कहा कि तेल के लिए पश्चिमी देशों ने इराक, लीबिया, सीरिया और अफगानिस्तान को पहले से बरबाद कर दिया है। तबाह हो गए देशों के तेल के कुओं से अमेरिका और यूरोप दुनिया में चमक रहे हैं लेकिन इतिहास तय करेगा कि बड़ा आतंकवादी कौन है। खान ने कहा कि पेरिस हमला गलत है लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि माचिस की पहली तीली किसने जलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed