फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader and friends gang raped dalit woman

सपा नेता व चार साथियों ने दलित से किया गैंगरेप

Wed, 26 Feb 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 26 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
sp leader and friends gang raped dalit woman

सपा नेता और उसके चार साथियों ने क्षेत्र के यूपी में फतेहपुर के एक गांव की दलित महिला से गैंगरेप किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के भेज दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हथगाम में विगत दो दिसंबर को एक रैली में जिला पंचायत सदस्य रहा मुख्य आरोपी सपा में शामिल हुआ था।

बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची पीड़िता के पति ने बताया कि पत्नी बीती देर शाम लगभग नौ बजे घर के पीछे करीब 50 मीटर दूर स्थित खेत पर गई थी। अचानक खेत से पत्नी की चीख पुकार की आवाज आई। वह दौड़कर खेत के पास पहुंचा। पत्नी ने कहा कि भाग जाओ, वरना ये लोग उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह घर की ओर भागा और अन्य परिजनों को लेकर वापस खेत पर पहुंचा तो पत्नी बेहाल पड़ी थी।

विज्ञापन

पीड़िता ने दी तहरीर

sp leader and friends gang raped dalit woman

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि खेत में पहले से घात लगाए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान अपने चार साथियों के साथ छिपा था। उसके इशारे पर साथियों ने उसे दबोच लिया।

गोली मारने की धमकी देकर पहले वीरेंद्र ने, फिर उसके चारो साथियों सहदेव यादव, तीन सगे भाई बड़कू  शुक्ला, छोटकू शुक्ला, चुनकू शुक्ला ने उससे दुष्कर्म किया।

परिजन पीड़िता को ट्रैक्टर से लेकर मंगलवार आधी रात थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर सुबह कार्रवाई के लिए बुलाया। एसओ मोहम्मद शरीफ खां ने बताया कि सपा नेता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed