फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader abuse police officer during panchayat election

सपा नेता ने सीओ को दी गाली, ऑडियो हुआ वायरल

Thu, 15 Oct 2015 02:21 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
sp leader abuse police officer during panchayat election

यूपी के एटा में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के बेटे पुष्पेंद्र यादव के सीओ जलेसर के साथ गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। सीओ ने थाना सकीट में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


बुधवार को पुष्पेंद्र यादव इस मामले में सरेंडर करने अपर सिविल जज कोर्ट संख्या 25 में पहुंचा, लेकिन तब तक एफआईआर की कापी कोर्ट नहीं पहुंची थी और वह सरेंडर नहीं कर पाया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार को हुई। दोपहर में जोनल मजिस्ट्रेट व सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह चौहान गांव कुंवरपुर पोलिंग स्टेशन पहुंचे। बूथ के बाहर भीड़ लगी थी और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पुष्पेंद्र यादव की गाड़ी खड़ी थी। जिसे सीओ ने हटवा दिया। इसके बाद सीओ सकीट के गांव इशारा पश्चिमी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं सीओ के मोबाइल पर पुष्पेंद्र की कॉल आई और वह बोला, ‘तुमने मेरे साथ कुंवरपुर में बदतमीजी क्यों की।’ सीओ ने कहा ‘तुम अभी बच्चे हो।’ इससे पुष्पेंद्र का पारा चढ़ गया और उसने सीओ को गांव कुंवरपुर आने की चुनौती देते हुए कहा, ‘मैं बूथ कैप्चरिंग कर रहा हूं, रोक सकते हो तो रोक लो।’

सपा नेता ने सीओ पर ही लगाया आरोप

sp leader abuse police officer during panchayat election

सीओ जलेसर ने बताया कि उनके साथ अभद्रता हुई। उन्होंने पुष्पेंद्र के खिलाफ थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब आगे की कार्रवाई कोर्ट तय करेगी। पुष्पेंद्र के पिता और जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव का कहना है कि सीओ भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने बूथ पर बुजुर्गों के साथ मारपीट की, गाड़ी में डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। पुष्पेंद्र की इतनी गलती है कि उसने गाली दी। सीओ ने अधिकारियों को जानकारी देने के बजाए बातचीत को मीडिया में उछाल कर अनुशासन तोड़ा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे द्वारा सीओ को दी गई धमकी का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के ही बीच चुनाव आयोग ने एटा के एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा को हटा दिया गया।

हालांकि यह कार्रवाई आयोग द्वारा चुनाव में गड़बड़ी के मद्देनजर पूर्व में ही जारी नोटिस के बाद की गई है। चूंकि यह कार्रवाई इस आडियो की चर्चा के बीच हुई तो इसे भी उसी से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed