फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp issues candidates name for loksabha election

मैनपुरी से मुलायम व कन्नौज से डिंपल होंगी सपा प्रत्याशी

Fri, 16 Nov 2012 04:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Nov 2012 04:51 PM IST
विज्ञापन
sp issues candidates name for loksabha election
समाजवादी पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनावों के लिए बिसात बिछाना शुरु कर दिया है। पार्टी ने 55 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और उनकी बहू डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने बताया कि सूची में शामिल प्रत्याशियों में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, डिंपल यादव कन्नौज से, अशोक बाजपेयी लखनऊ से और धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय डुमरियागंज से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गौरव स्वरूप मुजफ्फरनगर से, नाहिद हसन कैराना से, एसपी हसन मुरादाबाद से, अन्ना शुक्ला उन्नाव से, डीएन सिंह प्रतापगढ़ से, सुरेंद्र पटेल वाराणसी से, यशवीर सिंह नगीना से, बृजभूषण सिंह कैसरगंज से, बृजकिशोर बस्ती से और कीर्तिवर्धन गोंडा से मुख्य उम्मीदवार हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की यह अंतिम सूची है। इसमें अब फेरबदल होने की संभावना नहीं है। कुछ विशेष परिस्थितियों में ही बदलाव होता है, लेकिन अभी ऐसा लगता है कि इस सूची में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-
1.मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद
2.कैराना से नाहिद हसन
3.मुजफ्फरनगर से गौरव स्वरूप
4.नगीना से यशवीर सिंह
5.मुरादाबाद से डा. एसटी हसन
6.अमरोहा से हुमेरा
7.बागपत से डा. विजय कुमार सिंह
8.गाजियाबाद से सुधन रावत
9.गौतमबुद्धनगर से नरेंद्र भाटी
10.हाथरस सुरक्षित से रामजी लाल समुन
11.मथुरा से चंदन सिंह
12.आगरा सुरक्षित से महराज सिंह धनगर
13.फतेहपुर सीकरी से डा. राजेंद्र सिंह
14.फिरोजाबाद से अक्षय यादव
15.एटा से देवेंद्र सिंह
16.बदायूं से धर्मेंद्र यादव
17.आंवला से कुंवर सर्वराज सिंह
18.पीलीभीत से बुद्धसेन वर्मा पूर्व
19.शाहजहांपुर सुरक्षित से मिथलेश कुमार
20.खीरी से रवि प्रकाश वर्मा
21.धौरहरा से आनंद भदौरिया
22.हरदोई सुरक्षित से ऊषा वर्मा
23.मिश्रिख सुरक्षित से जय प्रकाश रावत
24.उन्नाव से अरूण शंकर शुक्ला
25.मोहनलालगंज सुरक्षित से सुशीला सरोज
26.लखनऊ से अशोक बाजपेयी
27.सुलतानपुर से शकील अहमद
28.प्रतापगढ से सीएन सिंह
29-इटावा सुरक्षित से प्रेमदास कठेरिया सांसद
30-कन्नौज से डिंपल यादव सांसद
31-अकबरपुर से लाल सिंह तोमर
32-जालौन सुरक्षित से घनश्याम अनुरागी सांसद
33-झांसी से चंद्रपाल सिंह यादव
34-हमीरपुर से विशम्भर प्रसाद निषाद
35-बांदा से आरके पटेल सांसद
36-फतेहपुर से राकेश सचान सांसद
37-कौशांबी सुरक्षित से शैलेंद्र, कुमार सांसद
38-इलाहाबाद से कुंवर रेवती रमण सिंह सांसद
39-बाराबंकी सुरक्षित राजरानी रावत
40-फैजाबाद से तिलकराम वर्मा
41-बहराइच सुरक्षित शब्बीर अहमद वाल्मीकी
42-कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह सांसद
43-गोण्डा से कीर्ति बर्धन सिंह
44-डुमरियागंज से माता प्रसाद पाण्डेय
45-बस्ती से बृज किशोर सिंह
46-गोरखपुर से राजमती निषाद
47-लालगंज सुरक्षित दूधनाथ सरोज
48-घोसी बालकिशन चौहान पूर्व सांसद
49-बलिया से नीरज शेखर सांसद
50-जौनपुर से केपी यादव
51-मछलीशहर तूफानी सरोज सांसद
52-चंदौली से राम किशुन सांसद
53-वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल
54-भदोही से सीमा मिश्रा
55-राबर्ट्सगंज सुरक्षित पकौडी लाल कोल सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed