फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp is going to give one more shock to rasheed masood

रसीद मसूद के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में सपा

Sat, 21 Sep 2013 03:09 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 21 Sep 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
sp is going to give one more shock to rasheed masood

कांग्रेस के दिग्गज नेता काजी रसीद मसूद को उनके गढ़ सहारनपुर में सपा और झटके देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही रसीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद को सपा में शामिल किया गया था। इमरान को सहारनपुर का लोकसभा का टिकट भी दिया जा सकता है।

माना जा रहा है कि सपा मसूद के कई करीबियों पर डोरे डाल डाल रही है।

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सपा ने इमरान मसूद को सपा में शामिल करके एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। युवा इमरान मसूद के सहारे सपा काजी रसीद मसूद के प्रभाव वाले क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

इसके साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मुस्लिमों में पार्टी के प्रति नाराजगी जैसा कोई संदेश भी नहीं चाहती है।
इमरान मसूद को शामिल करने के बाद बागपत में गुलाम मोहम्मद को टिकट दिया गया।

काजी रसीद मसूद का प्रभाव पश्चिम की कई सीटों पर माना जाता है। ऐसे में उनके गढ़ सहारनपुर में भतीजे इमरान को शामिल करके सपा एक झटका दे ही चुकी है। हालांकि इमरान काफी दिनों से सपा नेताओं के संपर्क में थे और उनके जाने को स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने बहुत गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन


गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति के तहत सपा नेताओं ने इमरान के सहारे सहारनपुर के कई कांग्रेसी नेताओं पर डोरे डालने शुरू किए। अब कहा जा रहा है कि सहारनपुर से जुड़े कई जिला पंचायत सदस्य, नगरपालिका चेयरमैन और विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के सपा संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ ठीकठाक रहा तो शनिवार को दिल्ली में इनमें से कई को सपा में शामिल कराया जा सकता है। माना जा रहा है कि इमरान मसूद को शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर इसमें भी अहम रोल निभा रहे हैं।

रसीद मसूद को 22 साल पुराने एमबीबीएस सीट घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed