{"_id":"3254482c12b2ce8e3dc3956727a1df91","slug":"sp-govt-will-fall-after-nda-coming-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ता में आए तो गिरेगी यूपी की सपा सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सत्ता में आए तो गिरेगी यूपी की सपा सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Mon, 14 Apr 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी - ललितपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उमा भारती ने कहा कि देश में एनडीए की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार स्वत: गिर जाएगी। उसे बर्खास्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने रविवार को ललितपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कही। भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा के गुंडों से घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। भाजपा समर्थकों को प्रताड़ित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता के परिवर्तन के संकेत मिलने के साथ ही सपा विधायकों में खलबली मच गई है। उनके पास पक्की सूचना है कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा के कई विधायक इस्तीफा दे देंगे, जिससे प्रदेश सरकार खुद ब खुद गिर जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को इसे बर्खास्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतदान भयमुक्त माहौल में होगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग से झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट को संवेदनशील घोषित कर केंद्रीय बल के साये में मतदान कराने की मांग की।