फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp creates new slogan on controversial modi chant

विवादित नारे पर सपाइयों का जवाबी हमला 'डर डर मोदी'

Mon, 24 Mar 2014 03:35 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
sp creates new slogan on controversial modi chant

विवादित नारे हर-हर मोदी, घर-घर मोदी को लेकर बैकफुट पर आई भाजपा पर अब समाजवादी पार्टी ने चुटकी ली है। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस विवादित नारे को लेकर नया जुमला गढ़ा है।

विज्ञापन


यादव ने मोदी को डरावना व्यक्ति बताने वाला नारा थर्र-थर्र मोदी, डर-डर मोदी दिया है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और अन्य पार्टी विरोधी पोस्टर भी लगाएं हैं। इन पोस्टरों मे लिखा है कि 'दुल्हा है बाराती नहीं, अन्य के पास प्रत्याशी नहीं'।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा के सदस्य अरुण गुप्ता ने टीओआई को बताया कि यह नारा होली के मौके पर बनाया गया है। गुप्ता के अनुसार भाजपा के पास योग्य उमींदवारों की भारी कमी है जिसके चलते वह दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़कर उन्हें टिकट बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की लोकप्रियता से डरीं पार्टियां

sp creates new slogan on controversial modi chant

गुप्ता ने बताया कि भाजपा की तुलना में सपा के पास प्रत्या‌शियों की भरमार है। उनके अनुसार समाजवादी पार्टी यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ने जा रही है जबकि भाजपा सहित अन्य पार्टियां धार्मिक आधार पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
 
वहां सपा के इस जुमले का जवाब देते हुए भाजपा के उत्तर-प्रदेश प्रवक्ता डीएम मिश्रा ने बताया कि सपा जैसी पार्टी के सस्ते स्टंट कामयाब नहीं होंगे। उनके अनुसार इस समय देश में मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि सभी पा‌र्टियां इससे डरी हुई हैं।

मिश्रा ने कहा कि सपा के इस तरह के हताशा भरे बयानों का जवाब जनता चुनावों में देगी। वहीं सपा के इस पोस्टर स्टंट को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सपा के खिलाफ वह कानूनी कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed