फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SP attacks Delhi govt for filing FIRs on gas pricing

सपा का 'केजरी' पर वार, एफआईआर पर भड़की

Tue, 11 Feb 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
SP attacks Delhi govt for filing FIRs on gas pricing

देश के नामी उद्योगपति और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दिल्ली सरकार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने केजरीवाल व दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


सपा के प्रमुख नेताओं में से एक नरेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने और अपनी कमियां छुपाने के लिए केजरीवाल ऐसा राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुभवहीन लोगों द्वारा अपनी अकर्मण्यता छिपाने के लिए इस तरह का कारनामा किया जा रहा है।

संसद भवन के बाहर पत्रकारों ने दिल्ली सरकार की ओर से पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के खिलाफ दर्ज कराए मामले में नरेश अग्रवाल की राय जाननी चाही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में यह नया चलन है कि सत्ता में आते ही अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दो। विकास के बारे में कोई बात नहीं करता है।


अग्रवाल ने कहा कि अगर वाकई में केजरीवाल बढ़ती हुई महंगाई को लेकर चिंतित हैं तो वो दैनिक उपभोग व जरूरी चीजों के दाम दिल्ली में क्यों नहीं घटा देते हैं। दिल्ली देश के महंगे शहरों में शुमार है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता कोई काम नहीं करना चाहते और खुद को दूसरी पार्टी के नेताओं से श्रेष्ठ दिखाने की दौड़ में आगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed