{"_id":"0c293932-2e8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sp-and-bsp-compiled-a-list-of-50-to-60-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा के 50 से 60 उम्मीदवारों की सूची तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सपा-बसपा के 50 से 60 उम्मीदवारों की सूची तैयार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मसले पर सरकार के गले में फंसी हड्डी निकालने के लिए सपा और बसपा की एक तरफ तो यूपीए सरकार से साठगांठ की मुहिम चल रही है, वहीं दूसरी तरफ दोनों दल मध्यावधि चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी चुनावी बिसात बिछाने में भी जुटे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों ने अपने 50 से 60 प्रत्याशियों को तय करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, हालांकि दोनों पार्टियों ने अपने एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
इसके लिए दोनों दल एक-दूसरे की पहल के इंतजार में हैं। आला सूत्रों का कहना है कि सपा-बसपा ने अपने उम्मीदवारों को आम चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दे दिया है। उम्मीदवारों का काम जल्द निपटाने को लेकर दोनों दलों का आकलन है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होंगे।
विज्ञापन
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने पहले ही उम्मीदवार तय कर दिए थे और चुनाव की तारीख आते-आते भी उम्मीदवारों के नाम बदले गए थे। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि जिन उम्मीदवारों के नाम बदले गए। उनकी ग्राउंड रिपोर्ट नकारात्मक होने के कारण उनका नाम अंतिम समय में बदला गया, जिसका सपा को बहुत फायदा हुआ।
विज्ञापन
उधर, बसपा ने अब अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। मसलन, धनंजय सिंह की बसपा में वापसी की राह बन रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा सुप्रीमो ने उनकी छुट्टी कर दी थी। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी कहा कि पार्टी बड़ी तादाद में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है।