{"_id":"8579d48e-9123-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sp-adamant-on-beni-prasad-verma-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी मसले पर कल होगा फैसलाः मुलायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेनी मसले पर कल होगा फैसलाः मुलायम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्थन के बदले कमीशन लेने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी को नाराज कर चुके केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने बयान पर खेद जताया है।
विज्ञापन
इस मसले पर सपा का अगला कदम क्या होगा इसका फैसला कल मुलायम सिंह करेंगे।
सपा द्वारा की जा रही इस्तीफे की मांग के बीच उन्होंने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि उन्होंने सपा पर समर्थन के बदले कमीशन लेने का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बयान से किसी को दुख पहुंचा हो तो उन्हे खेद है।
हालांकि समाजवादी पार्टी महासचिव रामआसरे कुशवाह ने बेनी प्रसाद वर्मा के खेद व्यक्त करने को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा है कि केवल खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव ने बताया कि बेनी के मुद्दे पर सपा कल होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक फैसला करेगी।
गौरतलब है कि पिछने शनिवार को मुलायम सिंह को रिश्ता आतंकवादियों से बताकर सपा के निशाने पर आए बेनी प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को कहा था कि सपा सरकार को समर्थन देती है तो इसके बदले कमीशन भी लेती है।
इस बयान के बाद सपा आज फिर बेनी प्रसाद वर्मा के इस्तीफे पर अड़ गई। बेनी के साथ विवाद खत्म होने की घोषणा कर चुके मुलायम सिंह यादव ने इस बयान से काफी नाराज दिखे।
संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने मांग कर डाली की सरकार बताए की समर्थन के बदले वह सपा का प्रतिदिन कितना कमीशन देती है?
मुलायम के साथ खड़ी हुई भाजपा
बेनी प्रसाद वर्मा के बयान पर आज संसद में भाजपा भी सपा के समर्थन में दिखी। लोकसभा में भाजपा संसदीय दल की नेता सुषमा स्वराज ने बेनी प्रसाद वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि,' मुलायम सिंह यादव सदन के सम्मानीय सदस्य है। हमारे उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते है। लेकिन बेनी प्रसाद वर्मा ने पहले तो उनके खिलाफ अपशब्द कहें और फिर अपनी बातों को दोहराते हुए यह भी कह दिया कि यादव सरकार को समर्थन की एवज में कमीशन लेते हैं।'
सुषमा ने कहा कि सम्मानित नेता के खिलाफ ऐसे निराधार आरोप लगाना उचित नहीं है। भाजपा नेता ने मांग की कि बेनी प्रसाद वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए।