फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   soz asked Rahul how exit afzal hanging issue

राहुल से सोज ने पूछा, कैसे निकलें अफजल के फांसी के फंदे से

Sun, 17 Feb 2013 12:48 AM IST
नई दिल्ली/संजय मिश्र
नई दिल्ली/संजय मिश्र Updated Sun, 17 Feb 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
soz asked Rahul how exit afzal hanging issue

संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरू की फांसी को लेकर कांग्रेस और यूपीए सरकार भले ही वाहवाही लूट रही हो लेकिन जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के माथे पर शिकन इस मुद्दे को लेकर गहराती जा रही है।

विज्ञापन


अफजल के मुद्दे पर घाटी में चल रही इस सियासी गहमागहमी से परेशान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने शनिवार को सीधे राहुल गांधी से ही सवाल कर डाला कि वह अफजल की फांसी को लेकर प्रदेश की जनता के कठिन सवालों का सामना आखिर कैसे करें। प्रदेश कांग्रेस का साफ कहना है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का केंद्र सरकार पर लगातार हमले कांग्रेस की सियासी सेहत पर गहरा असर डाल रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों से रूबरू होने के लिए शनिवार को बुलाई गई विधायक दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में सोज ने अफजल की फांसी प्रकरण से गरम घाटी की सियासत पर हाईकमान से यह सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सोज ने कहा कि अफजल की फांसी को अचानक अंजाम दिए जाने के मुद्दे को उमर अब्दुल्ला से लेकर महबूबा मुफ्ती जिस तरह सवाल उठा रहे हैं, वह कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रहा है। सोज का इशारा साफ था कि फांसी के बाद घाटी में इसको लेकर जाहिर की जा रही प्रतिक्रिया में अपनी सियासत के लिहाज से उमर और महबूबा बयान दे रहे हैं। मगर कांग्रेस के लिए इस मामले पर चुप रहने के अलावा कोई जवाब नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने सोज की बातों को गंभीरता से तो सुना मगर तत्काल कोई राय जाहिर नहीं की।

गौरतलब है कि अलगाववादी हुर्रियत के नेता ही नहीं मुख्यमंत्री उमर और महबूबा ने अफजल को गुपचुप फांसी देने के केंद्र सरकार के रुख पर न केवल सवाल उठाए हैं बल्कि उमर ने तो अफजल के शव को उसके परिवार को सौंपने की मांग का भी समर्थन किया है। इसको लेकर घाटी की सियासत की संवेदनशीलता काफी गहराई हुई है।

इसके मद्देनजर ही प्रधानमंत्री ने फांसी देने में बरती गई अति गोपनीयता को लेकर गृह मंत्रालय से दो दिन पहले जवाब-तलब किया था। वैसे कांग्रेस ने फांसी के तत्काल बाद राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए इसका पूरा श्रेय लिया था।


साथ ही आतंकवाद पर नरम होने के भाजपा के सियासी एजेंडे को भी कसाब के बाद अफजल की फांसी से ध्वस्त कर दिया था। मगर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस की सियासी दुविधा यह है कि घाटी की सियासत के लिहाज से वह पार्टी के इस रुख को जाहिर नहीं कर पा रही। इसीलिए सोज ने राहुल से पूछा कि आखिर प्रदेश कांग्रेस इस दुविधा के संकट में क्या करे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed