फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   southwest monsoon finally covers the country

मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश ही बारिश

Fri, 18 Jul 2014 05:03 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
southwest monsoon finally covers the country

आखिरकार पूरे देश में मानसून के बादल छा गए हैं। पिछले दो-तीन दिन में मध्य और उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश हुई है, जिससे सूखे का खतरा टल सकता है। लेकिन अब भी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी पर मानसून पूरी तरह मेहरबान नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में यूपी व उत्तराखंड में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। बरसात का सिलसिला अगले दस दिन तक जारी रह सकता है।

इस सीजन में देश में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले हफ्ते तक यह आंकड़ा 43 फीसदी था।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट

southwest monsoon finally covers the country

मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव का कहना है कि 17 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। जो अगले दस दिन तक सक्रिय रह सकता है।

आमतौर मानसून 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। इस लिहाज से इस साल दो दिन की देरी है, जो बहुत अधिक नहीं है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी और राजस्थान में भी अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी बारिश को तरसे

southwest monsoon finally covers the country

करीब छह हफ्ते के इंतजार के बाद हुई बारिश के बावजूद देश पर सूखे का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में अभी तक सामान्य से 63-72 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

अगर बारिश का सिलसिला जुलाई के आखिरी तक जारी रहा तो सूखे का संकट जरूर टल सकता है। उम्मीद है कि मानसून सीजन के आखिरी तक कुल वर्षा सामान्य से 25 फीसदी कम रहने का अनुमान है।

पूसा संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि बासमती धान की बुवाई और रोपाई आगामी 25 जुलाई तक की जा रही है। लेट बुवाई के लिए पूसा बासमती-1509 सबसे उपयुक्त है।

कृषि मंत्रालय राज्यों के लिए लेट वैरायटी के बीज मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है। हाल की बारिश धान के अलावा गन्ना, सोयाबीन, कपास, मूंगफली और मोटे अनाजों की फसल के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed