{"_id":"72fcd430d4a7a2198e19d9ea7ee0cb21","slug":"south-india-dalit-student-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"घड़ी पहनी तो काट दी दलित छात्र की कलाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घड़ी पहनी तो काट दी दलित छात्र की कलाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 05 Sep 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु से एक दलित छात्र की कलाई काटने का मामला सामने आया है। आरोप गैर दलित सीनियर छात्रों पर है जिन्होंने केवल इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया क्योंकि पीड़ित ने घड़ी पहन कर स्कूल आने की जुर्रत की थी।
विज्ञापन
सोमवार को उसने घड़ी पहनी और बुधवार रात उस पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि गवर्मेंट व्वायज हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 11 के छात्र 16 साल का रमेश स्कूल में घड़ी पहन कर पहुंचा था।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक सीनियरों ने जब उसे घड़ी पहने देखा तो उसकी कलाई से जबरदस्ती घड़ी उतार कर फेंक दी। पीड़ित लड़के ने इस बात का विरोध किया और आरोपियों से भिड़ गया। इस मुद्दे पर स्कूल कैम्पस में तनाव का माहौल हो गया।
विज्ञापन
दो दिन के बाद बुधवार रात को लड़का रेलवे स्टेशन के नजदीक टहल रहा था, तभी उसे घात लगाकर बैठ 15 लड़कों के गैंग ने घेर लिया और चाकू से उसकी कलाइयां काट दीं।
लड़का किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो गया और एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचा। बाद में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस स्कूल से अक्सर इस तरह की बातें सामने आती रहती हैं। गैर दलित छात्रों द्वारा अक्सर दलित छात्रों की पिटाई आदि के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।