फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   south africans performs first panis transplant.

जानिए, कैसे हुआ दुनिया का पहला लिंग प्रत्यारोपण

Sat, 14 Mar 2015 03:38 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
south africans performs first panis transplant.

दक्षिण अफ्रीका के सर्जनों की एक टीम ने दुनिया के पहले सफल लिंग प्रत्यारोपण करने का दावा किया है।

विज्ञापन


केपटाउन स्थित टाइबरबर्ग अस्पताल और टेलेनेबॉश युनिवर्सिटी ने साझा रूप से इस ऑपरेशन को नौ घंटे में पूरा किया।

माना जा रहा है कि दूसरी बार इस तरह का ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले चीन में भी ऐसी कोशिश हुई थी लेकिन वह असफल रही थी।

गलत खतने से खराब हुआ था लिंग

south africans performs first panis transplant.

डॉक्टरों ने नैतिक कारणों के चलते मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। केवल इतना ही बताया है कि 21 वर्षीय इस युवक का तीन साल पहले पारंपरिक खतना हुआ था।

बताते हैं कि खतने के बाद युवक का लिंग एक सेंटीमीटर का ही बचा था। इसी के बाद उसका लिंग खराब हो गया था।

टीम के प्रमुख प्रो. आंद्रे वान डेर मर्व ने कहा, ''मेडिकल साइंस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सफल ऑपरेशन को करने वाली टीम का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगदान से मिला लिंग

south africans performs first panis transplant.

डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को कुछ समय पहले किया गया था लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन की सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते थे।

जब मरीज के शरीर ने प्रत्यारोपित अंग को स्वीकार कर लिया तो डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी। ट्रांसप्लांट किया गया लिंग किसी से अंगदान में मिला था।

केप टाउन के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज पूरी तरह से स्वस्‍थ और खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed