{"_id":"8c3a9226-1b90-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sopore-encounter-ends-delhi-blast-accused-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में मुठभेड़ खत्म, दिल्ली धमाके का आरोपी ढेर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोपोर में मुठभेड़ खत्म, दिल्ली धमाके का आरोपी ढेर
श्रीनगर/एजेंसी
Updated Sun, 21 Oct 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को जम्मू कश्मीर में रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सुरक्षा बलों ने कश्मीर के सोपोर इलाके में शनिवार से जारी मुठभेड़ में दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाके के आरोपी समेत लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
सोपोर के चानाखान इलाके में एक मकान में छिपे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार शाम से मुठभेड़ चल रही थी। सुरक्षा बलों ने रविवार तड़के को मकान को विस्फोट से उड़ा दिया। मकान के मलबे से दो आतंकियों के शव बरामद हुए। इनमें से एक की पहचान मुजम्मिल उर्फ उर्फी के रूप में हुई। यह लश्कर का स्वयंभू डिवीजनल कमांडर था।
विज्ञापन
पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट के अंदर हुए बम धमाके मामले में मुजम्मिल वांछित था। इस आतंकी धमाके में 17 लोग मारे गए थे। इसके अलावा वह उत्तरी कश्मीर में आम लोगों और सुरक्षा बलों पर सिलसिलेवार हमलों में भी शामिल रहा है। दूसरे आतंकी की पहचान पाकिस्तान निवासी अब्दुल्ला शाहीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में एक असिस्टेंट इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस, एक सैन्य जवान और एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हुआ है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी पर चानाखान में तलाशी अभियान चलाया था।