फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   soon dearness allowance will increase by six percent

केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 125 फीसदी हुआ DA

Mon, 01 Feb 2016 01:46 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
soon dearness allowance will increase by six percent

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी तय हो गई है। बढ़ा हुआ डीए जनवरी-2016 से मिलेगा। छह फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब कुल 125 फीसदी डीए मिलेगा।

विज्ञापन


हालांकि अलग से इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद बहुत कम है। संभावना है कि सातवें वेतन आयोग के तहत निर्धारित वेतन के साथ इसका भुगतान किया जाए।

हालांकि विशेषज्ञों ने पहले ही आंकलन लगा लिया था कि जनवरी-2016 से डीए में छह फीसदी बढ़ोत्तरी के पूरे आसार हैं। दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद उनके आंकलन पर मुहर लग गई और डीए में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी पक्की हो गई।
विज्ञापन


वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आंकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 269 अंक है जबकि नवंबर का सूचकांक 270 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सकती 5 या 7 फीसदी बढ़ोतरी

soon dearness allowance will increase by six percent

अगर दिसंबर के सूचकांक में 13 अंकों की कमी आती तो डीए वृद्धि पांच फीसदी तक सीमित रह जाती और सूचकांक में दो अंकों की वृद्धि होती तो डीए सात फीसदी बढ़ता लेकिन दोनों ही संभावनाएं बहुत कम थीं और इस बारे में पहले से ही अनुमान लगा लिया गया था। ऐसे में छह फीसदी की वृद्धि तय मानी जा रही थी।

दिसंबर माह के सूचकांक ने इस वृद्धि को पक्का कर दिया। इससे केंद्र के एक करोड़ कर्मचारी एवं पेंशनर्स लाभांवित होंगे। साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी इस बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा।

हालांकि डीए वृद्धि की अलग से घोषणा की उम्मीद बहुत कम है, क्योंकि सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण 125 फीसदी डीए के आधार पर किया गया है। अगर विशेष परिस्थितियों में डीए वृद्धि की अलग से घोषणा होती है तो यह वेतन आयोग के देयों में समायोजित कर दिया जाएगा, क्योंकि वेतन आयोग की संस्तुतियां पहली जनवरी 2016 से लागू होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed