फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonu Nigam's sing in Flight, jet airways crew suspended.

फ्लाइट में सोनू ने गाया गाना, 5 एयरहोस्टेस सस्पेंड

Fri, 05 Feb 2016 04:41 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam's sing in Flight,  jet airways crew suspended.

फ्लाइट के दौरान जाने-माने गायक सोनू निगम के गाना गाने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में जहां फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोगों को बॉलीवुड गाने का लुत्फ मिला लेकिन इसका खामियाजा फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


भारतीय विमानन नियामक बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए जेट एयरवेज की पांच एयरहोस्टेस को निलंबित कर दिया है। विमान के संबोधन प्रणाली में सोनू निगम के गाना गाने की वजह से ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दरअसल, फ्लाइट के अंदर ये कॉन्सर्ट 4 जनवरी को सामने आया, जब जेट एयरवेज की चार्टर्ड फ्लाइट जोधपुर से मुंबई जा रही थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान में मौजूद लोग सोनू निगम को पहचान गए और उन्होंने बॉलीवुड गायक से विमान में गाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू निगम भी लोगों की मांग को ठुकरा नहीं सके और उन्होंने दो गाने सुना दिए। सोनू ने 'वीरजारा' फिल्म से 'दो पल रूका...' और 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'पंछी नदिया पवन के झोंके' लोगों के सामने पेश किया।

डीजीसीए ने मामले को गंभीरता से लिया

Sonu Nigam's sing in Flight,  jet airways crew suspended.

इस दौरान सोनू निगम के साथ फ्लाइट में मौजूद सहयात्रियों ने भी गाना शुरू कर दिया। इस पर सोनू ने कहा, अरे वाह...आप भी गाते हैं। माइ गॉड सारे सिंगर हैं। सोनू के गाने का ये वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हुआ।

हालांकि, इस मुद्दे को विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गंभीरता से लिया। डीजीसीए के मुताबिक एयर होस्टेस ने आखिर कैसे किसी यात्री को विमान के संबोधन प्रणाली के इस्तेमाल की स्वीकृति दी।

इस मामले में डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए और आखिर में एयरलाइन से फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेस को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही जेट एयरवेज से भी इस मामले में जवाब मांगा गया कि ऐसी घटना कैसे हुई और आगे से ऐसी कोई घटना नहीं होगी।

फिलहाल जेट एयरवेज ने कार्रवाई करते हुए दोषी क्रू मेंबर्स पर सख्ती दिखाई है। साथ ही बाकी केबिन क्रू के लिए भी जरूरी ट्रेनिंग की व्यवस्था की  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed