{"_id":"9bb9d658-28a6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"soniya-is-in-raibareli-with-rahul-and-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया आज रायबरेली में ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया आज रायबरेली में
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष खासतौर पर रायबरेली के लालगंज में 1685 करोड़ की लागत से बन रही रेल कोच फैक्ट्री के लोकार्पण के साथ ही फैक्ट्री के लिए जमीन देने वाले 1400 किसान परिवारों के सदस्यों को फैक्ट्री में नियुक्ति संबंधी पत्र भी सौंपेंगी। साथ ही रायबरेली से उतरहटिया (लखनऊ) के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण योजना का भी शुभारंभ करेंगी। इसके अलावा वह नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी की दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।
उनके साथ केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा भी रहेंगे। सोनिया गांधी सबसे पहले फुटवियर डिजाइन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट जाएंगी। यहां का भ्रमण करने के बाद वह बरवारीपुर में आवासीय भवनों का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा रायबरेली स्टेशन पर बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करने के बाद जमीन देने वाले करीब 613 लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगी। यहां उनकी जनसभा भी होगी। वह आठ तारीख को भी रायबरेली में रहेंगी। गुरुवार को वह यहां होने वाले 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगी।
राहुल और प्रियंका भी आ सकते हैं
सोनिया गांधी के दो दिवसीय दौरे पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की महारैली की सफलता के बाद राहुल और सोनिया अब पूरा ध्यान अपने क्षेत्र पर लगाएंगे। कहा जा रहा है कि राहुल अमेठी भी जा सकते हैं। वह वहां क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें व कुछ विकास योजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं।