सोनिया के दरबार में सुलझेगा विवादित सीटों का पचड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है।
कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काटने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इसके चलते इस मसले का हल स्क्रीनिंग कमेटी में निकलना मुश्किल माना जा रहा है।
इन सब हालातों को देखते हुए अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में ही इसका समाधान निकालने की बात कही जा रही है।
सोनिया गांधी के विदेश से लौटते ही सीईसी की बैठक होगी और विवादित सीटों का हल निकाला जाएगा।
'हरियाणा की सीईसी की बैठक 18 या 19 को'
हरियाणा के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लौटने के बाद ही सीईसी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि ये बैठक संभवत: 18 या 19 सितंबर को हो सकती है।
शुक्रवार को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी चाको की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर चर्चा का विषय विवाद में बदल गया। विवाद बढ़ता देख बैठक टाल दी गई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ज्यादा से ज्यादा विधायकों को टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर कुछ विधायकों का टिकट काटने की पैरवी कर रहे हैं। उनका तर्क है कि नए और युवा लोगों को टिकट देना पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। लोग पुराने चेहरों से तंग आ गए हैं।
इसलिए उनके सामने नए और युवा लोगों को उतारा जाता है तो पार्टी के लिए परिणाम बेहतर हो सकते है। तंवर यह मामला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी उठा सकते हैं।