{"_id":"6dbe7f0bbad04c3ee41a53d9eb95f3fa","slug":"sonia-modi-in-chattisgarh-today-ied-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सोनिया-मोदी के बीच चुनावी जंग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छत्तीसगढ़ में सोनिया-मोदी के बीच चुनावी जंग
अमर उजाला, रायपुर
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंग में रंगे छत्तीसगढ़ में आज सियासी पारा काफी ऊपर रहेगा, क्योंकि दो प्रमुख दलों के सिपहसालार मतदाताओं को रिझाने आज राज्य में होंगे।
विज्ञापन
उनके इस दौरे के चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं, क्योंकि नक्सलियों का खतरा भी सिर पर मंडरा रहा है।
गुरुवार सवेरे सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले पुलिस को बस्तर के एक हाइवे से आईईडी मिला है। यह द्रोणापाल और सुकमा को जोड़ने वाले राजमार्ग से मिला।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है और किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं मिली है। गृह मंत्रालय ने 9 और 10 नवंबर के बीच राज्य में नक्सली हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सोनिया और मोदी आज बस्तर में रहेंगे, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को माओवादी प्रभावित क्षेत्र कांकेर जाएंगे। 9 नवंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रायपुर का दौरा करेंगे।
मोदी को बस्तर-जगदलपुर (12.40 बजे), कांकेर (2.35 बजे) और राजनादंगांव (4.15 बजे) में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि सोनिया गांधी कोंडागांव में चुनावी रैली में हिस्सा लेंगी।
डीजीपी ने बताया कि बस्तर में माओवादी हमला बोल सकते हैं, इन खबरों के बीच सुरक्षाकर्मियों को चौंकन्ना रहने के लिए कहा गया है। दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुल 985 उम्मीदवार मैदान में होंगे।
बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और राजनांदगांव के आठ जिलों में 18 माओवादी प्रभावित इलाके हैं। इन सभी जिलों में पहले चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।