फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia meets Lok Sabha Speaker

स्पीकर से मिली सोनिया गांधी, वजह थी बहुत खास

Tue, 17 Nov 2015 02:27 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
Sonia meets Lok Sabha Speaker

कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के किस्से आम हैं, हालांकि दोनों दलों के नेताओं की दोस्ती या मुलाकातों की चर्चा कम ही होती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की मुलाकात चर्चा का मु्द्दा बन गई है। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को हुई थी।

विज्ञापन


बिहार चुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ विरोध की आवाजें उठ रही है। पार्टी के पितृपुरुष लाल कृष्ण आडवाणी और मार्गदर्शक मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में बुजुर्ग और खफा नेताओं ने विद्रोह का झंडा बुलंद कर रखा है।
विज्ञापन


ऐसे में सोनिया और सुमित्रा के मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं! हालांकि ऐसा है नहीं, दरअसल सोनिया ने सुमित्रा एक खास ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनसे मुलाकात की। जानिए क्या है ये ख्वाहिश-

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के लिए सुमित्रा ने भेजा था न्योता

Sonia meets Lok Sabha Speaker

दरअसल सुमित्रा महाजन की पोती ने कांग्रेस अध्यक्षा की बेटी प्रियंका गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की ‌थी। पोती की इच्छा को पूरी करने के लिए सुमित्रा ने सोनिया और प्रियंका को न्योता भेजा था। न्योते के लिए उन्होंने बाकायदा एक पत्र लिखा और सोनिया ने वो न्योता स्वीकार भी कर लिया।

सोमवार को लोकसभा अक्ष्यक्ष और उनकी पोती से कांग्रेस के दोनों आला नेताओं ने मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि मुलाकात की माहौल बहुत ही खुशनुमा था। सुमित्रा महाजन इंदौर से सांसद हैं और लोकसभा में वरिष्ठ सांसदों में गिनी जाती हैं। 2014 में वह इंदौर से पांचवी बार लोकसभा के लिए चुना गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed