स्पीकर से मिली सोनिया गांधी, वजह थी बहुत खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के किस्से आम हैं, हालांकि दोनों दलों के नेताओं की दोस्ती या मुलाकातों की चर्चा कम ही होती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की मुलाकात चर्चा का मु्द्दा बन गई है। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को हुई थी।
बिहार चुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ विरोध की आवाजें उठ रही है। पार्टी के पितृपुरुष लाल कृष्ण आडवाणी और मार्गदर्शक मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में बुजुर्ग और खफा नेताओं ने विद्रोह का झंडा बुलंद कर रखा है।
ऐसे में सोनिया और सुमित्रा के मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं! हालांकि ऐसा है नहीं, दरअसल सोनिया ने सुमित्रा एक खास ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनसे मुलाकात की। जानिए क्या है ये ख्वाहिश-
मुलाकात के लिए सुमित्रा ने भेजा था न्योता
दरअसल सुमित्रा महाजन की पोती ने कांग्रेस अध्यक्षा की बेटी प्रियंका गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी। पोती की इच्छा को पूरी करने के लिए सुमित्रा ने सोनिया और प्रियंका को न्योता भेजा था। न्योते के लिए उन्होंने बाकायदा एक पत्र लिखा और सोनिया ने वो न्योता स्वीकार भी कर लिया।
सोमवार को लोकसभा अक्ष्यक्ष और उनकी पोती से कांग्रेस के दोनों आला नेताओं ने मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि मुलाकात की माहौल बहुत ही खुशनुमा था। सुमित्रा महाजन इंदौर से सांसद हैं और लोकसभा में वरिष्ठ सांसदों में गिनी जाती हैं। 2014 में वह इंदौर से पांचवी बार लोकसभा के लिए चुना गई थी।