फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandi_harish rawat_bjp

'हमारे लिए सीता की तरह हैं सोनिया गांधी'

Thu, 21 Nov 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
sonia gandi_harish rawat_bjp

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को विदेशी कहा तो केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने उनकी तुलना सीता से कर दी। हरीश रावत इन दिनों मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन की कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के विज्ञापनों में विदेशी खेत और सड़कों की तस्वीर लगाने पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी।

भाजपा ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने तो केवल तस्वीरें ही विदेशी लगाई हैं, कांग्रेस की तो कमान ही विदेशी महिला के हाथ में है।

इस बयान का जवाब देते हुए भोपाल में हरीश रावत ने बुधवार को सोनिया गांधी की तुलना सीता से कर डाली।

रावत ने कहा कि हमारे यहां मान्यता है कि कोई भी स्त्री जहां शादी कर लेती है वो वहीं की निवासी मानी जाती है। उसे उतना ही सम्मान दिया जाता है जितना उस जगह की अन्य स्त्रियों को मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीता भी तो पड़ोसी देश नेपाल की रहने वाली थीं, पर जब भारत में उनकी शादी हुई तो उन्हें न केवल सम्मान मिला बल्कि आराध्य भी बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed