फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi written a letter to pm narendra modi, but why?

सोनिया ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लेकिन क्यों?

Wed, 04 Jun 2014 06:13 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi written a letter to pm narendra modi, but why?

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीमांध्र को विशेष श्रेणी का दर्जा देने की मांग की है। सोनिया ने प्रधानमंत्री से पिछली यूपीए सरकार की वचनबद्धता को लागू करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


पिछली सरकार ने सीमांध्र को विशेष श्रेणी का दर्जा देने के साथ ही पोलवरम बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता जताई थी।

अपने पत्र में सोनिया ने लिखा है कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014 जिसके जरिए तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर पृथक राज्य बनाया गया है, उसमें सीम्रांध क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न निवेश और अन्य प्रतिबद्धताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

'कांग्रेस देगी केंद्र सरकार का सा‌थ'

sonia gandhi written a letter to pm narendra modi, but why?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी इन वादों को पूरा करने में सरकार का साथ देगी। सोमवार को लिखे पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जल संसाधन, विशेष श्रेणी का दर्जा देने और पोलवरम परियोजना को आगे बढ़ाने जैसे मामलों में से अनेक के लिए जमीनी कार्य पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करती हैं कि पूर्ववर्ती सरकार ने जो काम पूरा किया था, उसे आपकी सरकार आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने राज्य में कुछ और वादे किए थे, जिस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुछ फैसले लिए थे।

इसे लेकर अब मोदी सरकार को आगे बढ़ना चाहिए। सोनिया ने अपने पत्र के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और शिंदे की ओर से किए वादों का ब्यौरों की प्रति भी संलग्न की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed