{"_id":"dfcbd4b8-c3e2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-gandhi-will-contest-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया लड़ेंगी चुनाव, प्रियंका पर सस्पेंस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया लड़ेंगी चुनाव, प्रियंका पर सस्पेंस
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Fri, 24 May 2013 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद भले ही सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायर होने के कयास लगाए जा रहे हों लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वे दुबारा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
सोनिया के इस स्पष्टीकरण से इन कयासों पर भी विराम लग गया है। हालांकि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर सोनिया ने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं।
सोनिया ने कहा है कि इसका जवाब प्रियंका ही देगी। ये उनसे ही पूछा जाना चाहिए।
यूपीए सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं और लगभग एक साल ही 2014 के लोकसभा चुनाव में रह गया है। लिहाजा, सोनिया ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।
सोनिया ने सही घड़ी देखकर खुद के चुनाव लड़ने की बात सार्वजनिक की है। इससे उन्होंने आक्रामक विपक्ष को भी पस्त करने की कोशिश की है।
दरअसल, चार साल पूरे होने के मौके पर भले ही जश्न मनाया जा रहा हो लेकिन सरकार और कांग्रेस के मैनेजर इसे संकट की घड़ी मानते हैं।
इसीलिए संकट को कम करने के लिए सोनिया ने खुद ही चुनावी मैदान में कूदने का ऐलान किया है। हालांकि यूपीए सरकार की तीसरी पारी तय करने के लिए चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी के कूदने के सवाल पर अब भी संस्पेंस बाकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री निवास पर आयोजित चार साल के जश्न के मौके पर खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर सोनिया ने दो टूक कहा, क्यों नहीं। मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी। जब उनसे पूछा गया कि रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने की खबरें हैं। तो इस सवाल पर सोनिया ने कहा कि यह बात आप प्रियंका से ही पूछ लीजिए।
विज्ञापन