फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia Gandhi targets PM Modi in meeting with Congress CM.

'नेहरू की भूमिका को कम आंक रही है मोदी सरकार'

Tue, 09 Jun 2015 05:39 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi targets PM Modi in meeting with Congress CM.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र की भूमिका खत्म करके सारी शक्ति अपने हाथ में ले ली है। इसका असर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये बातें कही। सोनिया ने इस दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंडित नेहरू के योगदान को हीन दृष्टि से देख रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार लगातार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के प्रयासों को कम करके देख रही है। सोनिया गांधी ने ये बातें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कही। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में ये बैठक बुलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Sonia Gandhi targets PM Modi in meeting with Congress CM.

देश के करीब 9 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। जहां के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। बैठक में सोनिया गांधी ने उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी देने की अपील की। सोनिया ने पार्टी की मजबूती के लिए ये कदम उठाया।

बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर ओछी राजनीति करने के आरोप लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में ऐसे बयान देते हैं जैसे देश में पहले विकास हुआ ही नहीं।

सोनिया गांधी ने मोदी पर वादों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों पर चल रही है। भूमि अधिग्रहण को लेकर बार-बार सरकार की ओर से लाए जा रहे अध्यादेश पर भी सोनिया निशाना साधा।

बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि देश की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं। उनकी क्षमता ही हमारी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed