{"_id":"181294ea-0d29-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sonia-gandhi-said-we-do-not-care-about-opponent-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें विरोधियों के हमलों की परवाह नहीं: सोनिया गांधी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हमें विरोधियों के हमलों की परवाह नहीं: सोनिया गांधी
राजकोट/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात के चुनावी महासमर का शंखनाद करते हुए बुधवार को राजकोट में रैली की। सोनिया गांधी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन हमें विरोधियों के हमलों की कोई परवाह नहीं है।
राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में 6 की जगह 9 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मिल सकते हैं, तो गुजरात में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार वैट क्यों नहीं कम करती। गुजरात में भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कि कांग्रेस ने एनडीए के मुकाबले गुजरात को 50 प्रतिशत फंड अधिक दिया।
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया। विरोधी सिर्फ बर्बादी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के विकास की नींव रखी। राज्य सरकार को घेरते हुए सोनिया ने कहा कि सौराष्ट्र के किसान आज भी पानी के लिए तरसते हैं। नर्मदा नदी का पानी सौराष्ट्र तक नहीं पहुंचा। यहां सूखे की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं।