'नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं मेरी जासूसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने नरेंद्र मोदी पर उनकी जासूसी कराने का आरोप लगाया है। पटेल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जासूसी करा रहे हैं।
पटेल से जब पूछा गया कि मोदी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का एक करीबी हवाला रैकेट में शामिल है, तो उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मोदी दूसरों की जासूसी कराते हैं और मेरी भी जासूसी करा रहे हैं।
मोदी ने किया था सोनिया पर हमला
खैर मुझे खुशी है कि वह मेरी गतिविधियों का रिकॉर्ड रख रहे हैं। पटेल गुजरात में युवती के जासूसी मामले का जिक्र करने से भी नहीं चूके। पटेल का यह आरोप मोदी पर पलटवार माना जा रहा है।
मोदी ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि सोनिया का एक करीबी मीट का निर्यात करने वाली कंपनियों के करोड़ों के हवाला रैकेट में शामिल है।
अहमद पटेल ने खोला मोर्चा
इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और हवाला कारोबारी हसन अली के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए थे।
हवाला कारोबारियों को लेकर सोनिया गांधी पर लगातार हो रहे हमलों के बाद अहमद पटेल ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटेल जासूसी कांड पर मोदी पर जमकर हमले बोल रहे हैं।