फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi refuses to comment on bail in national herald case

सोनिया-राहुल जेल जाएंगे या लेंगे बेल, संशय बरकरार

Fri, 18 Dec 2015 07:18 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi refuses to comment on bail in national herald case

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 दिसंबर को होने वाली अदालती कार्यवाही पर किसी भी तरह कि टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


इसी के साथ इस बात पर भी संशय बढ़ गया है कि वो और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले पर जमानत लेंगे या फिर जेल जाएंगे।

वहीं कांग्रेस ने इस पेशी को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए भी उपयोग करती दिख रही है। सभी पार्टी सांसदों को विरोध प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।

ये है आरोप

sonia gandhi refuses to comment on bail in national herald case

इस मामले पर राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने कहा कि सोनिया गांधी कोर्ट जाएं और वो उनकी पैरवी बिना फीस के करेंगे।

बताते चलें कि नेशनल हेराल्ड के इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दूबे, मोती लाल वोरा, जॉर्ज फर्नांडिस, सैम पित्रोदा और यंग इंडिया लिमिटेड आरोपी हैं।

सभी आरोपियों को ट्रायल कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया है। सोनिया और राहुल सहित अन्य 5 आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर कोर्ट ने समन जारी किए हैं। स्वामी ने 2012 में एक दायर कर के कांग्रेस के नेताओं पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि यंग इंडिया लिमिटेड ने सिर्फ 50 लाख रूपयों में 90.25 करोड़ रूपए वसूलने का जो उपाय निकाला है वो नियमों के खिलाफ है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed