{"_id":"7321ddd4-76bd-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-gandhi-rahul-gandhi-filed-petition-to-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया पर 'नेशनल हेराल्ड' की संपत्ति हड़पने का आरोप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया पर 'नेशनल हेराल्ड' की संपत्ति हड़पने का आरोप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नेशनल हेराल्ड' समाचार पत्र की अरबों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रचने पर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने याचिका दायर की है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निवेदिता कुमारी ने इस याचिका पर 18 फरवरी को सुनवाई तय की है। जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इनके अलावा याचिका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा व यंग इंडिया कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड को कांग्रेस पार्टी व ‘द् एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) प्रकाशित करते रहे हैं, लेकिन वर्ष 2008 में इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त समाचार पत्र की राजधानी में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि लखनऊ, भोपाल, इंदौर, मुंबई, पंचकुला, पटना इत्यादि शहरों को मिलाकर करीब पांच हजार करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इस संपत्ति को हड़पने के लिए उक्त अभियुक्तों ने एक षड्यंत्र रचा, जिसके तहत 23 नवंबर 2010 में यंग इंडिया कंपनी का गठन किया। इसमें सोनिया गांधी व राहुल गांधी के 38-38 प्रतिशत शेयर रखे गए, जबकि अन्य के शेयर मिलाकर 100 प्रतिशत हो गए।
उन्होंने कहा यह सब इस कारण संभव हुआ, क्योंकि इस पर कांग्रेस का पूरा नियंत्रण था। स्वामी ने कहा कि इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 403 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।