फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi praises manmohan singh

अब सोनिया ने पीएम की पीठ थपथपाई

Sun, 29 Sep 2013 09:30 PM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 29 Sep 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi praises manmohan singh

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर प्रशंसा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं, जिससे वंचित वर्ग के लाखों लोगों को फायदा पहुंचा है।

उनके इस बयान को राहुल गांधी के पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की दागी नेताओं को बचाने संबंधी अध्यादेश की आलोचना से उत्पन्न विवाद को शांत करने की कोशिश माना जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम से करीब 30 किमी दूर एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वंचित तबके को हर स्तर पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाएं के जरिए इस तबके के लाखों लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है।

उनका यह बयान राहुल गांधी के दागी सांसदों-विधायकों को बचाने संबंधी अध्यादेश को पूरी तरह से बकवास और इसे फाड़कर कूड़े में फेंकने संबंधी बयान से उत्पन्न राजनीतिक विवाद के चलते आया है।
विज्ञापन


राहुल के इस धमाके के बाद सोनिया गांधी ने अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि पूरी पार्टी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया था।

कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांधीजी के समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम करती है और पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास की कोशिश करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed