{"_id":"7b12ecaa-11d1-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sonia-gandhi-meets-victim-family-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलीं सोनिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जींद में बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलीं सोनिया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Oct 2012 11:01 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर हरियाणा की कांग्रेस सरकार की आलोचनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की। सोनिया ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि जींद में एक किशोर दलित लड़की ने बलात्कार के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
राज्य सरकार ने इस संबंध में जिला स्तर पर एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जो इस तरह के अपराधों की जांच, निगरानी और इनका जल्द अभियोजन सुनिश्चित करेगी। एक महीने के भीतर राज्य में बलात्कार के लगभग एक दर्जन मामले सामने आए हैं। इन मामलों के कारण कांग्रेस सरकार को काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ रहा है।