{"_id":"7b4d7e6e9b0cf0d3a9a30fdb5c42adf2","slug":"sonia-gandhi-maneka-gandhi-lok-sabha-election-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने मेनका की तरफ देखा तक नहीं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया ने मेनका की तरफ देखा तक नहीं
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को दिल्ली में हुए चुनाव में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक ही बूथ पर ही एक ही समय सोनिया-मेनका एक साथ पहुंच गईं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एक साथ ही गाड़ी से सुबह 9:54 बजे मतदान करने पहुंचीं। सोनिया के साथ शीला लगातार बनी रहीं।
वोट डालने के लिए जिस समय शीला और सोनिया पोलिंग बूथ के कमरें में थीं ठीक उसी समय भाजपा सांसद व सोनिया गांधी की देवरानी मेनका गांधी भी वहां पहुंच गईं।
पढ़ें, एग्जिट पोल: सेमीफाइनल में बजेगा भाजपा का डंका
मेनका वहां पहुंची और कतार में खड़ी हो गईं। इस बीच सोनिया वोट डालकर बाहर निकलीं। सोनिया ने एक नजर कतार की तरफ तो देखा लेकिन उन्होंने मेनका से आंख तक नहीं मिलाई।
विज्ञापन
मेनका गांधी भी इस मुलाकात के प्रति उदासीन बनी रहीं। पिछले कुछ सालों में जब-जब सोनिया और मेनका का आमना-सामना हुआ है इनके बीच ऐसे ही नजारे देखने को मिले हैं।
विज्ञापन