{"_id":"9595fcf00a9425460f3e3f8cf89f3d37","slug":"sonia-gandhi-literally-blasted-shashi-tharoor-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थरूर की सलाह पर भड़कीं सोनिया, लगाई डांट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
थरूर की सलाह पर भड़कीं सोनिया, लगाई डांट
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने की पार्टी की रणनीति के खिलाफ मीडिया में अपना नजरिया रखने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शशि थरूर के प्रति जबरदस्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सामान्य तौर पर अपना आपा नहीं खोने वाली सोनिया पूरे प्रकरण को लेकर थरूर पर जबरदस्त तरीके से भड़क गईं। सोनिया थरूर की ओर से किसी भी तरह की सफाई भी सुनने को तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन
संसद में विरोध की कांग्रेस की रणनीति पर मीडिया में थरूर द्वारा बात किए जाने पर सोनिया नाराज थीं।
संसद में तीसरे दिन भी गतिरोध
दरअसल कांग्रेस के बहुत से सांसद और खासकर युवा सांसद ललित मोदी और व्यापम मामले में सरकार पर दबाव बनाने को लेकर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहते।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पार्टी की रणनीतिक कमेटी की बैठक के दौरान थरूर ने पार्टी की इस रणनीति का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इससे गलत संदेश जाएगा, साथ ही पार्टी के पास मात्र 44 सांसद हैं। ऐसे में अन्य विरोधी दलों की मंशा जान लेनी चाहिए। दरअसल कांग्रेस सांसद भाजपा की तर्ज पर सदन में हंगामा करने की रणनीति बना रहे थे।
थरूर का तर्क था कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब उसके पास तब 110 सांसद थे जबकि इस वक्त पार्टी के पास लोकसभा में महज 44 सांसद है। गौरतलब है कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में सरकार से चर्चा करने के मूड में नहीं दिखाई दे रही। यही कारण है की लगातार तीसरे दिन में संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है।