{"_id":"ea2526c5eee1f9fb66c78395bb0123ac","slug":"sonia-gandhi-is-like-my-mother-says-jayaprada","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी मां जैसी हैं सोनिया गांधी: जयाप्रदा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेरी मां जैसी हैं सोनिया गांधी: जयाप्रदा
रामपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा के बयान ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे बहुत प्यार करती हैं। वह उनकी मां के समान हैं।
ऐसे में कयास लगाए जा रहा हैं कि रामपुर संसदीय सीट से सपा के टिकट पर लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी जयाप्रदा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं लेकिन वह लोकसभा का चुनाव कहां लड़ेंगी? से इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
जया रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें सभी जाति-धर्म के लोगों का समर्थन मिला। हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों ने भी उन्हें वोट दिया। वह ईद मिलन समारोह में भाग लेती हैं तो होली मिलन में भी शामिल होती हैं। हमारी संस्कृति मिलजुलकर रहने की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार फायरिंग करने पर चिंता जाहिर करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। आखिर हम कब तक सहेंगे।
उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है सभी दलों को मिलकर इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।