{"_id":"ee390a72f15e33c34d8c9b5ca9674a49","slug":"sonia-gandhi-india-s-most-inspiring-woman-politician-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी डॉट कॉम के सर्वे में सोनिया, सुषमा से आगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शादी डॉट कॉम के सर्वे में सोनिया, सुषमा से आगे
एजेंसी/कोलकाता
Updated Fri, 29 Nov 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, परिवार और करियर के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाने वाली देश की सबसे प्रेरक महिला नेता हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा की नेता सुषमा स्वराज का नंबर आता है। यह राय एक सर्वे में उभर कर आई है।
वैवाहिक सेवाएं मुहैया कराने वाले पोर्टल शादी.कॉम के सर्वे में 36.2 फीसदी लोगों ने परिवार और करियर में बेहतर तालमेल बिठाने के मामले में सोनिया गांधी के पक्ष में अपनी राय रखी। जबकि सुषमा स्वराज को इस पैमाने पर 33.6 फीसदी लोगों का समर्थन मिला।
सर्वे कराने वाले पोर्टल ने एक रिलीज में कहा है कि यह कवायद करियर और परिवार के बीच तालमेल बिठाने वाली सफल भारतीय महिलाओं के बारे में जानने के लिए की गई थी। सर्वे में अलग-अलग भारतीय शहरों की 5100 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
कॉरपोरेट सेक्टर में परिवार और करियर के बीच तालमेल बिठाने वाली महिलाओं में रिलायंस इंडस्ट्रीज की नीता अंबानी सबसे आगे हैं। उन्हें 35.6 फीसदी वोट मिले। इसके बाद बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ, आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा का नंबर था।
विज्ञापन
खेल के क्षेत्र में इस पैमाने पर मैरी कॉम सबसे ऊपर रहीं। उन्हें 33.5 फीसदी वोट मिले। इसके बाद साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा और पीवी सिंधू को जगह मिली। बॉलीवुड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पहले नंबर पर रहीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और काजोल का नंबर रहा।
शादी.कॉम के सीईओ गौरव रक्षित ने कहा कि यह सर्वे साबित करता है कि भारतीय महिलाएं नामचीन हस्तियों से प्रेरणा लेती हैं। वह उन हस्तियों को आदर्श मानती हैं जो सेलिब्रिटी होने के बावजूद परिवार और करियर में बेहतरीन संतुलन कायम किए रहती हैं।